शनिवार को बैसाखी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए शुक्रवार की सायं रेल से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए। महिलाओं और पुरुषों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बैसाखी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का अपना महत्व है। जिले से हर साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद जाते हैं। इसी के चलते शुक्रवार की सायं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।