फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 31 Jul 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम छह साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची ने परिजन को घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी छह साल की बच्ची बृहस्पतिवार शाम को घर पर थी, तभी गांव का रहने वाला एक नाबालिग बच्ची को किसी तरह से अपने साथ ले गया। नाबालिग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची जब घर के बाहर नहीं मिली तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची लहूलुहान हालत में मिली, पूछने पर नाबालिग की हरकत के बारे में जानकारी दी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें