फोटो 32 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान। स्रोत विद्यालय
मैनपुरी। किशनी रोड स्थित मंछना के पैराडाइज पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार देर शाम सीबीएसई क्लस्टर एथलीट मीट का आगाज हुआ। उद्घाटन के साथ ही लखनऊ जोन के 150 विद्यालयों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उद्घाटन जागीर ब्लॉक प्रमुख मनेष सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सीपी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। चेयरपर्सन पुष्पलता पांडेय ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान सचिव कुशाग्र पांडेय और कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक चौहान ने व्यवस्थाएं संभालीं।