फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लखनऊ जोन के 150 विद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Tue, 15 Sep 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। किशनी रोड स्थित मंछना के पैराडाइज पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार से प्रतियोगिता का आगाज होगा। लखनऊ जोन के विभिन्न जनपदों के करीब 150 विद्यालयों से 1500 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ी एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के लिए विद्यालय परिसर में खेल मैदान तैयार करने के साथ ही खिलाड़ियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। प्रधानाचार्य डॉ. सीपी पांडेय ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स मीट में लखनऊ जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जनपदों के लगभग 150 विद्यालयों के 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान करेंगे। उद्घाटन के साथ ही विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 20 सितंबर को किया जाएगा। अंतिम दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें