फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: भगवान श्रीराम के राजा बनते ही अवधपुरी में छाईं खुशियां

Mon, 09 Nov 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। रामलीला में शनिवार की रात कलाकारों ने भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया। सदर बाजार में सजाई गई अवधपुरी में आचार्य अशोक तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक कराया। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की और अयोध्या में रामराज्य की स्थापना की। वर्तमान समय में समाज में बुराइयां बढ़ रही हैं, जिसका कारण कहीं न कहीं हम सभी हैं। प्रत्येक व्यक्ति का समाज के निर्माण में अहम योगदान होता है। इसलिए सभी को पाप और बुराइयों का त्याग कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र स्वरूप मिश्रा, कैलाश मिश्रा, प्रबंधक अमर मिश्रा, आनंद पांडेय, पदम मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, बीनू मिश्रा, आलोक पांडेय, दीपू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें