फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अनुष्का चौहान ने जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक

Tue, 25 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 61वीं राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में जिले की एथलीट अनुष्का चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुष्का ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 37.90 मीटर भाला फेंककर रजत पदक हासिल किया। मैनपुरी एथलेटिक संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने बताया कि अनुष्का ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने 14 से 16 सितंबर तक देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अनुष्का अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। संघ के अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान, जिला क्रीड़ाधिकारी साधना सिंह, धीरू राठौर, स्वतंत्र कुमार, सुरेंद्र यादव, ओमेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, मनीषा चौहान आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें