फोटो 10 कंपोजिट विद्यालय नवादा में शौचालय के ऊपर गिरा बिजली का खंभा और हैंडपंप पर गिरे तार। स्र
मैन्पुरी। बीते शनिवार को आई आंधी के दौरान एक कंपोजिट स्कूल में शौचालय पर बिजली का खंभा गिरा। बिजली की लाइन हैंडपंप पर गिरी। गनीमत रही कि हादसा स्कूल की छुट्टी के बाद हुआ। मामला शहर के नजदीकी कंपोजिट विद्यालय नवादा का है। यहां स्कूल की बाउंड्रीवाल के अंदर शौचालय और हैंडपंप के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। लाइन को हटवाने के लिए कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षाधिकारियों पत्र भेज चुके हैं। बीएसए की ओर से भी स्कूल के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। लेकिन इसके बाद भी लाइन नहीं हटाई जा सकी है। शनिवार की देर शाम आई आंधी के दौरान कंपोजिट विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के शौचालय पर बिजली का खंभा गिरा। बिजली के तार हैंडपंप के ऊपर गिरे। यदि स्कूल संचालन के समय यह हादसा होता तो बच्चे भी चपेट में आ सकते थे।