फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दुकानों में सीसीटीवी लगवाएं सभी दुकानदार

Wed, 17 Dec 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। दुकानदार और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए थाना परिसर में व्यापार मंडल की बैठक हुई। बुधवार को हुई बैठक में थानाध्यक्ष अनुरूद्ध प्रताप सिंह ने कहा सभी व्यवसायी अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। अगर कैमरे लगे हुए हैं तो उनको 24 घंटे चालू रखें। अगर बाजार में किसी संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस लगातार हर चौराहों पर पैदल गश्त करती रहती है। दुकानदार रात में अपनी दुकानों के आगे एक बल्व जलता हुआ छोड़ दें। ताकि गश्त के दौरान पुलिस को दुकान की निगरानी करने में आसानी हो सके। विवेकानंद गुप्ता, मोनू अग्रवाल, विष्णुकांत, आशीष गुप्ता, सजल अग्रवाल, विवेक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें