फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार: बोले- सारस के बाद क्या मोदी जी के मोर पालने पर भी होगी कार्रवाई

Sun, 02 Apr 2023 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने रविवार की शाम सपा मुखिया अखिलेश यादव करहल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'सारस' को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि आरिफ और सारस के मिलने पर सारस को चिड़ियाघर में कैद कर दिया गया। सवाल पूछा कि सारस के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी जी के मोर पालने पर भी कोई कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के मोर पालने पर अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचे पूर्व सीएम एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 'सारस' को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि आरिफ और सारस से मिलने पर सारस को चिड़ियाघर में कैद कर दिया गया। अगर कोई कार्रवाई करनी थी, उन पर की जाती। कहा कि सारस के बाद क्या प्रधानमंत्री मोदी जी के मोर पालने पर भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सपा प्रमुख रविवार की शाम करहल स्थित सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। थाने और तहसील में दूने पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। 
 

स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नफरत बांटने का काम कर रही है। जनता की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया गया है। राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से विरोधियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। पीड़ितों की कोई सुनवाई इस सरकार में नहीं है। 
 

अखिलेश यादव ने बच्चों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

भाजपाई जनता को कर रही गुमराह

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपाई झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं। ये सरकार आम आदमी की नहीं, पूंजीपतियों की हितैषी सरकार है। किसानों की आय दोगुना करने की बातें खूब कहीं, लेकिन उन्हें उपज का उचित मूल्य तक मुहैया नहीं करा पा रही है। बेचारे आलू उत्पादक बर्बाद हो गए हैं। उन्होंने किसानों को मुआवजा देने की भी मांग की। 
 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, स्कूल प्रबंधक नवनीत यादव, सीबीएसई कॉर्डिनेटर डॉ. राममोहन, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक बृजेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें