फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: आरक्षण ने बिगाड़ दिया दावेदारों का गणित, किसी को पत्नी से तो किसी को दूसरे वार्ड से उम्मीद

Tue, 04 Apr 2023 08:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में सभासद पद के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे दावेदारों को निकाय चुनाव के प्रस्तावित आरक्षण के बाद झटका लगा है। महिला सीट होने पर कई दावेदारों ने अपने परिवार की महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने की मन बना लिया है।

 
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकाय चुनाव के प्रस्तावित आरक्षण ने सभासद पद के दावेदारों का गणित बिगाड़ दिया है। प्रस्तावित आरक्षण के बाद किसी को पत्नी तो किसी को दूसरे वार्ड से आस लगी हुई है। दावेदारों ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए संबंधित वार्डों में पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। आरक्षण के हिसाब से ही दावेदार अपना गणित लगाने में जुट गए हैं।

दूसरे वार्डों में तलाशने लगे जमीन

सभासद पद के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे दावेदारों को निकाय चुनाव के प्रस्तावित आरक्षण के बाद झटका लगा है। महिला सीट होने पर कई दावेदारों ने अपने परिवार की महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने की मन बना लिया है। वार्ड का आरक्षण बदलने से कई निवर्तमान सभासदों ने दूसरे वार्ड में जमीन की तलाश शुरू कर दी हैं। कई सभासद अपने चहेतों के सहारे संबंधित वार्ड में ही अपनी जमीन बनाने में जुट गए हैं।

निवर्तमान सभासद दोबारा दावेदारी में जुटे 

नगर पालिका परिषद के कुछ वार्डों में नए आरक्षण में भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके चलते निवर्तमान सभासद फिर दावेदारी करने में जुट गए हैं। राजनीतिक दलों से संबद्ध निवर्तमान सभासद अपनी टिकट बचाने के लिए अपने आकाओं के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड सभासद के लिए नए चेहरों के साथ ही पुराने चेहरे भी भाग्य आजमाने के लिए एक बार फिर मैदान में आए हैं। बदले आरक्षण के हिसाब से दावेदारों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है।

आधा दर्जन को नए वार्ड की तलाश

आधा दर्जन सभासदों को नए वार्ड की तलाश है। निवर्तमान इन सभासदों के वार्ड आरक्षण के बाद उनके अनुकूल नहीं रह गए हैं। नए वार्ड में अपनी जगह बनाने के लिए निवर्तमान सभासद सुबह से ही पहुंचना शुरू कर दिए हैं। अपने संपर्कों और संबंधों की दुहाई देकर निकाय चूनाव में जीत हासिल करने के लिए लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें