फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Nikay Chunav: कुसमरा में बूथ कैप्चरिंग की सूचना, एडीजी ने पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा

Thu, 04 May 2023 07:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

Mainpuri Nikay Chunav: जिले के कुसमरा में बूथ कैप्चरिंग की सूचना आई तो अफरातफरी मच गई। प्रसासन ने स्थिति को संभाला। इसी बीच एडीजी ने पहुंचकर मतदान की स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
Mainpuri Nikay Chunav: एडीजी ने पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में निकाय चुनाव की स्थिति के बारे में जानने के लिए बृहस्पतिवार की शाम एडीजी आगरा जोन मैनपुरी पहुंचे। एसपी के साथ आगरा रोड स्थित कई मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान करने आए लोगों से बातचीत कर स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधीनस्थों को मतदान समाप्ति तक बेहद सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निकाय चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन बृहस्पतिवार को अलर्ट रहा। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के अलावा छह सीओ व बड़ी संख्या में पुलिस बल पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के साथ ही स्थिति पर नजर बनाए रहे। किसी भी गड़बड़ी की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

जीआईसी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया

शाम के समय एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण मैनपुरी पहुंचे। आगरा रोड स्थित जीआईसी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी और एएसपी भी मौजूद रहे। अधिकारी ने मतदान करने आए लोगों से संवाद कर किसी भी तरह की समस्या आदि के बारे में जानकारी ली। वहां तैनात कर्मियों से कहा कि सर्तकता के साथ ड्यूटी करें। 

मतदान समाप्ति तक अलर्ट रहें

कहा कि किसी भी कीमत पर गलत मतदान की शिकायत नहीं आनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध नजर आता है तो उस से जानकारी लें। एसपी से कहा कि वह मतदान समाप्त होने तक अलर्ट रहें। एडीजी ने कई अन्य मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। एसपी से मतदान प्रक्रिया की स्थिति आदि के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें