फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए 23 दुकानों पर कार्रवाई

Thu, 22 Oct 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद की कालाबाजारी रोकने लिए बृहस्पतिवार को तहसील स्तर पर कार्रवाई की गई। डीएम की नामित टीमों के सदस्यों ने 23 दुकानों का निरीक्षण किया। चार दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी को निजी खाद-बीज की दुकानों से अधिक कीमत पर खाद की जानकारी मिल रही थी। इस पर जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने तहसील स्तर पर टीमें गठित की। जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए गौरव शाक्य ने अलग-अलग दुकानों से चार नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने जिले के सभी खाद-बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे सरकार से निर्धारित मूल्य पर ही खाद-बीज की बिक्री करें। खाद-बीज बिक्री संबंधी अभिलेख न दिखा पाने पर श्यामवीर खाद बीज भंडार जसवंत नगर बिछवां और केतन खाद बीज भंडार इमायदपुर के संचालक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें