फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 09 Nov 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को हुए सड़क हादसे में घायल मामा-भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां कुछ देर उपचार के फिरोजाबाद निवासी भांजे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी 20 वर्षीय बादल सोमवार शाम को थाना बिछवा क्षेत्र के गांव औरंध निवासी मामा शिब्बू व अपने बहनोई प्रशांत के साथ भाई दूज पर बहन के घर खेरागढ़ क्षेत्र के गांव निकाऊ जा रहा था। थाना क्षेत्र में वटरोली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर रिफ्लेक्टर खंभे से टकरा गई। हादसे में बादल और मामा शिब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान बादल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें