फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी ने ले ली जान: मैनपुरी में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक महिला की मौत; दो की हालत नाजुक, चालक फरार

Mon, 26 Jun 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। चालक मौके से फरार हो गया। 

 
विज्ञापन
Mainpuri News: अस्पताल में भर्ती घायल महिला, पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में नगला पीपल के पास सोमवार की सुबह कार अनियंत्रित पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन


गढ़िया खजुरारा गांव निवासी छोटे खां की पत्नी अफसाना (45) के भतीजे की मौत हो गई थी। अफसाना बहन रुखसाना निवासी गांव माछरपुर करहल, भाभी पिंकी निवासी महमूद नगर सदर कोतवाली, बहनोई फखरुद्दीन, साइना व अन्य परिजन के साथ दिल्ली गई थी। रविवार देर रात सभी किराए की ईको कार से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब सात बजे कार जब शहर कोतवाली क्षेत्र के ज्योंती रोड नगला पीपल के पास चालक को झपकी आ गई। इससे कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। 

यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
विज्ञापन


हादसे में अफसाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रुखसाना, पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने घायलों को निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों महिलाओं को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: रक्षामंत्री की रैली में उतरवाए गए कपड़े, BJYM कार्यकर्ताओं ने लोगों को गेट पर रोका, नंगे बदन दिया प्रवेश

मासूम को नहीं आई जरा भी खरोंच

कहते हैं कि जाको राखै साइयां मार सके न कोय, यह कहावत सोमवार की सुबह उस समय चरितार्थ हुई। कार तेजी से पेड़ में टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं कार में मां साइना की गोद में बैठा सात माह का हसन दूर जा गिरा। इतने बड़े हादसे में मासूम को जरा भी खरोंच नहीं आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें