फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जांच के लिए लिया रंगीन केक का नमूना

Tue, 23 Dec 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। क्रिसमस तथा नए साल पर लोगों को शुद्ध व सुरक्षित बेकरी के लिए सोमवार को नगर में अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र सिंह, सनोज कुमार व प्रदीप कुमार ने करहल घिरोर चौराहा स्थित विनोद कुमार की केक प्रेस्टीज उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। रंगीन केक का एक नमूना लिया। बरनाहल तिराहा करहल स्थित अनमोल बेकरी का निरीक्षण किया। उत्पादन इकाई का लाइसेंस कालातीत पाया गया। गंदगी मिलने पर उत्पादन इकाई को बंद करने के निर्देश दिए गए। भदावर हाउस के निकट चौहान नगर स्थित सनशाइन बेकरी का निरीक्षण किया गया। उत्पादन इकाई में अत्यधिक गंदगी मिलने पर सुधार नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें