फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवती के साथ कमरे में मिला यूपी 112 में तैनात सिपाही, टीम के साथ पहुंच गए सीओ, दरवाजा खुलवाया फिर जो हुआ..

Tue, 07 Feb 2023 11:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में यूपी 112 में तैनात सिपाही एक घर में एक युवती के साथ पकड़ा गया। सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती से पूछताछ की। इसके बाद सिपाही को लेकर थाने पहुंचे। एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार को एक घर में एक युवती के साथ आरक्षी को पकड़ा गया। मामले में एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई

मामला कोतवाली क्षेत्र के नगला पजावा का है। यहां घर में युवक और युवती की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। कमरे को खुलवाया गया तो उसमें से यूपी 112 में तैनात सिपाही हर्ष तेवतिया और एक युवती बाहर निकले। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। 

आरक्षी को पुलिस अपने साथ ले गई

पुलिस आरक्षी और युवती को महिला थाना ले जाया गया। वहां युवती अपनी मर्जी से आने की बात कह कर चली गई। आरक्षी को पुलिस अपने साथ ले गई। प्रकरण में एसपी विनोद कुमार ने आरक्षी हर्ष तेवतिया को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले विभागीय जांच सिटी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें