मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में रविवार को प्रपोज-डे पर युवती के सामने प्रेम का इजहार करना युवक को भारी पड़ गया। पहले तो युवती ने पिटाई की, इसके बाद लोगों ने पकड़ लिया। किसी तरह से छूटकर युवक भाग निकला। वेलेंटाइन वीक चल रहा है, रविवार को कई युवा चोरी छिपे प्रपोज-डे मना रहे थे। वहीं, थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बाजार से घर वापस लौट रही थी। बस स्टैंड के पास साथ पढ़ने वाला युवक अचानक सामने आया और प्रेम का इजहार करने लगा। युवक की ये हरकत युवती को नागवार गुजरी और उसने चप्पल उतार ली। युवक की सरेराह पिटाई कर दी। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से युवक भीड़ के चंगुल से छूटा और भाग निकला।