फोटो 22 हरिनाम संकीर्तन यात्रा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
मैनपुरी। विजयादशमी पर मंगलवार को मोहल्ला सौतियाना स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने हनुमान की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया। शुभारंभ आचार्य पंडित शील नामाचार्य ने हनुमान जी के पूजन और आरती उतारकर किया। धीरेंद्र नाथ चतुर्वेदी की प्रेरणा से यात्रा की शुरुआत हुई थी। 19 वर्षों से परंपरा निरंतर जारी है। श्रीराम और हनुमान के भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। लोगों ने बूंदी और बेसन के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। यात्रा प्राचीन हनुमान मंदिर से शुरू होकर मदार गेट, लाल मठिया, मोहल्ला कटरा, बड़ा चौराहा, घंटाघर, कृष्णा टॉकीज, लेनगंज सहित शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान योगेश चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, सौरभ चतुर्वेदी, अपूर्व चतुर्वेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, भगवान दयाल गुप्ता भन्नू, संजीत गौड़, गुंजन मिश्रा, रिषभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।