फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पूंजीपतियों के हित में काम कर रही सरकार

Tue, 14 Apr 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 19 शिवपाल सिंह यादव - फोटो : samvad
विज्ञापन
करहल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को करहल क्षेत्र के गांव जोंथरी पहुंचे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार लुटेरी और बेईमान है। सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं। वहां भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल है। समय पर कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पा रही है। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आलू की हालत बेहद खराब है। किसानों की फसल खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनता की कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को और अधिक आरक्षण मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात दोहराई। जीवन यादव, डॉ. रामकुमार यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें