फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिले के 515 तालाबों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कुल 515 तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण में 235 तालाबों पर काम चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिवों से कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। जिले की 549 ग्राम पंचायतों में 515 तालाब सुंदरीकरण के लिए चिह्नित किए गए हैं। प्रथम चरण में 235 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य बरसात से पहले होना था। इनमें से अब तक 205 तालाबों का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष 30 तालाबों पर बरसात के कारण काम रुक गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने पंचायत सचिवों से अब तक के काम की रिपोर्ट मांगी है। परियोजना का लक्ष्य जिले के सभी 515 तालाबों को नया स्वरूप देना है। इससे जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए 280 तालाबों को चिह्नित किया गया है। इन तालाबों में नवंबर से सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम चरण के अवशेष बचे 30 तालाबों में भी अब शेष कार्य नवंबर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें