फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में मिलेंगे 5000 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना मिशन शक्ति टीम ने अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर ग्राम मधुकरपुर निवासी विधवा पम्मी देवी के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा सामान्य योजना का लाभ दिलाया है। अमित गुप्ता की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परिवार में पत्नी पम्मी देवी और दो बच्चे हैं। मिशन शक्ति टीम ने महिला के घर पहुंचकर उसे सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद कागजात लेकर थाना, तहसील और संबंधित विभागों से समन्वय कर योजना का लाभ दिलाने के लिए पैरवी की। टीम के प्रयासों के बाद पम्मी देवी के दोनों बच्चों को मार्च से प्रति माह 2500-2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलना शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें