मैनपुरी। केंद्रीय विद्यालय के लिए मैनपुरी ब्लॉक के नौनेर गांव में पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। जमीन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। बजट जारी होते ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखकर केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की मांग की थी। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नौनेर गांव में पांच एकड़ से अधिक जमीन चिह्नित कराई है। स्थानीय लोगों गांव में एक बड़ी गोशाला, ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी के निर्माण की मांग की थी। इन सभी प्रोजेक्ट के लिए कुल 40 एकड़ जमीन चिह्नित कराई गई है। नौनेर में केंद्रीय विद्यालय के साथ एक वाचनालय, ऑडिटोरियम और वृहद गोशाला का निर्माण भी होगा। यह जमीन पूर्वी पाकिस्तान के विस्थापितों के लिए आरक्षित थी। ऑडिटोरियम और गोशाला के निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ होगा। इससे आवारा गोवंश के खुले में विचरण की समस्या का समाधान भी हो जाएगा।