फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 45 बच्चों ने दिखाया दम

Sun, 25 Oct 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जैक एंड जिल स्कूल में रविवार को एक दिवसीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 38 बच्चे सफल रहे। । टेस्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव योगेश कुमार माथुर की देखरेख में हुआ। इसमें सौम्या राजपूत, समृद्धि सिंह, समर्थ सिंह, व्योम राठौर, अभिनव चौहान और अद्विक पाल ने येलो बेल्ट प्राप्त की। मानवी राजपूत, प्रणव पांडेय, उन्नति माथुर, दिव्यांशी राजपूत, रुद्रांश दुबे, मानवी ने ग्रीन बेल्ट हासिल की। पलक यादव ने ब्लू बेल्ट प्राप्त की। वशिष्ठ, नव्या चौहान और आरोही अरहत सिंह को ब्लू वन बेल्ट प्रदान की गई। अब्दुल जियान खान, अनुष्का यादव और नीती टंडन ने रेड बेल्ट प्राप्त की। जबकि आर्यन, अर्पिता पाठक और विवान भदौरिया को रेड वन बेल्ट मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें