फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पंजाब के फिरोजपुर से भोगांव पहुंचे 20 छात्र-छात्राएं

Thu, 06 Aug 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 19 जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती रानी देवी। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत क्षेत्रीय भाषा एवं अन्य जानकारी के लिए पंजाब के फिरोजपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के 20 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में दस्तक दी है। कक्षा नौ के छात्र एक साल तक विद्यालय में रुककर क्षेत्रीय एवं त्रिभाषा का ज्ञान लेंगे। प्राचार्य राजेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में 19 बच्चों को पंजाब के फिरोजपुर जवाहर नवोदय में भेजा गया है। ये छात्र वहां पंजाबी भाषा का ज्ञान लेंगे। फिरोजपुर के 14 छात्र एवं 6 छात्राओं को भोगांव भेजा गया है। नवागंतुक छात्र-छात्राओं का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें