मैनपुरी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 तीन दिन आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिले में 17 केंद्र बनाए गए हैं। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां हर हाल में 23 तक ही पूरी कर लें। कक्ष निरीक्षकों से संबंधित जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक से प्राप्त करें। प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।