फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विश्व मधुमेह दिवस पर शिविर में 155 मरीजों की जांच

Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। 155 मरीजों की जांचकर उचित परामर्श और उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के प्रति जागरूक किया। मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें खान-पान और नियमित दिनचर्या में सुधार करने की सलाह दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि मधुमेह से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच जरूरी है। लापरवाही बरतने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। इस दौरान डॉ. विवेक कुमार, डॉ. अभिषेक सेंगर, वैभव गुप्ता, मोहित मिश्रा सहित अस्पताल के अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें