फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पुलिस लाइन से 13 उप निरीक्षकों को दी गई तैनाती

Thu, 02 Jul 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन से बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने 13 उप निरीक्षकों को थाना चौकियों पर तैनाती दी है। शाम को सूची जारी कर सभी को निर्धारित स्थानों पर तत्काल ड्यूटी संभालने के निर्देश गए हैं। इससे कानून व्यवस्था में सुधार होगा और अपराध पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन से एसआई ब्रजेश कुमार को थाना औंछा भेजा है। इसके अलावा एसआई वीरेंद्र सिंह को थाना बेवर, श्रीपाल गिरि को थाना कुर्रा, अर्जुन सिंह चाहर को थाना किशनी, रामनरेश को थाना कुर्रा, एसआई भीमसेन को थाना बरनाहल, अजय कुमार को थाना किशनी, हरवीर सिंह को सदर कोतवाली, छतर सिंह को थाना भोगांव, विजय सिंह को थाना कुरावली, एसआई नमो नारायण शर्मा को यूपी -112, अमित कुमार चौकी प्रभारी कस्बा थाना करहल, एसआई सुधा रानी को महिला थाना में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें