मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव निवासी हरिकिशन (34) रविवार की दोपहर बाइक से कस्बा आ रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर राठ तिराहा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने उसे सीएचसी व वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। रविवार की रात घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे चार बेटियां व एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया। पुलिस ने शव का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।