महोबा। थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी जीतेंद्र (19) सोमवार की रात घर पर था। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। किसी कार्य से जब परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक को फंदे पर लटकता देखा। उन्होंने जीतेंद्र को फंदे से नीचे उतारा और अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाई दीपक ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। भाई ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इमरजेंसी में तैनात डॉ. विष्णु गुप्ता ने बताया कि युवक को भर्ती कर उपचार दिया गया। (संवाद)