फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चोरी की नीयत से अस्पताल में घुसा युवक, लैब में तोड़फोड़

विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 18 परिचय-पकड़े गए युवक से जानकारी लेती कोतवाली पुलिस। संवाद
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में सोमवार रात चोरी के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसने आरटीपीसीआर लैब में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन



घटना सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर विष्णु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि युवक पीछे का गेट तोड़कर अस्पताल में घुसा था। अस्पताल कर्मियों ने उसका पीछा किया तो वह इंटीग्रेटेड लैब में रखे सामान को क्षतिग्रस्त करने लगा। कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुरेश कुमार ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें