कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में एक युवक की सांप के डसने से मौत हो गई। मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी राजन प्रजापति (24) बृहस्पतिवार की शाम घर पर था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई उमेश ने बताया कि भोजन करते समय सांप के डसने से राजन की मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, थानाध्यक्ष कबरई संतोष कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)