महोबा। घरेलू विवाद के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी अफरोज (35) का सोमवार की देर रात किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। चीख-पुकार सुन दौड़े परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होेने पर डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया।