फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के दुलारा गांव में ब्लैकमेलिंग से परेशान किसान के जहर खाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन

दुलारा गांव निवासी किसान कुट्टू पाल की गांव के ही दो लोगों ने एक महिला के साथ फोटो खींच ली थी। जिसे वायरल न करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। 21 सितंबर की शाम आराेपियों ने किसान के घर पहुंच धमकाया और ब्लैकमेल करते हुए 30 से बढ़ाकर एक लाख रुपये देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। जिससे परेशान किसान ने जहर खाकर जान दे दी थी। घटना से नाराज परिजनों ने कार्रवाई की गांग को लेकर शुक्रवार की देरशाम थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास किया था। परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र मानसिंह पाल की तहरीर पर आरोपी चरन सिंह राजपूत और राकेश दीक्षित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें