फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: डीजे पर डांस के समय युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के एक गेस्ट हाउस में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक को डीजे में डांस के दौरान अचानक गोली लग गई। जांघ में गोली लगने से युवक अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद मित्र उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

डढ़हतमाफ गांव निवासी संदीप (18) शुक्रवार की रात अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के शहर के एक पैलेस आया था। उसी दौरान बरात टीका रस्म के लिए पहुंची। तभी कुछ बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे में संदीप भी डांस करने लगा। इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने से एक गोली संदीप के जांघ में धंस गई। इससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी। परिजनों के आने पर युवक को झांसी रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। गोली कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें