फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्लेटफार्म पर अचेत अवस्था में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। मंगलवार की देर रात यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर दो पर अचेत अवस्था में पड़े एक 35 वर्षीय युवक की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ सिपाही रवि कुमार ने मौके पर पहुंच जांच की। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। सिपाही ने बताया कि युवक नशे में लग रहा था। अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान युवक ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता की। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें