फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तालाब में डूबकर युवक की मौत

Wed, 21 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। मंगलवार दोपहर को घर से निकले युवक का शव नगर स्थित तालाब में उतराता मिला। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजन आहत हैं।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत कस्बे के मुस्करा ब्लाक कार्यालय के पीछे मोहल्ला निवासी तौसीब (20) मंगलवार दोपहर को अपने घर से निकला था। एक घंटे बाद कुछ लोगों ने परिजनों को युवक को मराठीपुरा मोहल्ला स्थित मीरा तालाब में डूबने की सूचना दी। हादसा देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। तालाब में घुसकर लोगों ने डूबे युवक को किसी प्रकार बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां सबीना ने बताया कि बेटा तौसीब घर का इकलौता चिराग था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें