अजनर (महोबा)। भाजपा अजनर मंडल में सेवा संकल्प अभियान के तहत एक कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण व संकल्प यात्रा को समर्पित थी। इसमें संगठन की विचारधारा, प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा यात्रा और सेवा ही संगठन के भाव पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। आगामी कार्यक्रमों व अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित संकल्प को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र गुरुदेव और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत मौजूद रहे। (संवाद)