कोतवाली चरखारी के ग्राम सालट निवासी नंदराम (52) पुत्र हरिदास दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रविवार को वह अपने गांव सालट आने के लिए रोडवेज से रवाना हुआ। रास्ते में जुहरखुरानी गिरोह के लोगों ने दोस्ती कर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। गिरोह ने उसकी जेब से हजारों रुपये निकाल कर भाग निकले। सोमवार को बस महोबा रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर जब कंडक्टर ने देखा तो श्रमिक अचेत हालत में सीट पर पड़ा हुआ था। परिचालक ने श्रमिक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी जेब से बरामद डायरी से उसके घर फोन कर परिजनों को जानकारी दी गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।