फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। नगर के कांशीराम कॉलोनी के पास नई बस्ती में मंगलवार की शाम महिला का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



मझगवां थाने के खिरिया गांव निवासी अखिलेश साहू, पत्नी सुधा (21) और चार माह की बच्ची के साथ नई बस्ती में रहते हैं। मंगलवार की शाम सुधा का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। बांदा जिले के अछनौड़ निवासी सुधा के पिता प्रेमनारायण साहू ने बताया कि बड़ी बेटी निशा की कई साल पहले खिरिया गांव के सुरेंद्र के साथ की था। दो साल पहले सुरेंद्र के भाई अखिलेश के साथ छोटी बेटी सुधा की शादी कर दी थी। सुधा की मौत की खबर मिलते ही वह लोग आए तब घर पर कोई नहीं मिला। आरोप लगाया कि पति ने सुधा की हत्या कर शव को लटका दिया और बच्ची को लेकर गांव भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें