महोबा। कस्बा पनवाड़ी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर घर से निकला दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगाें के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा पनवाड़ी के राठ रोड निवासी पूनम ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। बाइक व नकद रुपये की मांग की जा रही है। असमर्थता जताने पर कई बार मारपीट की गई। पांच जून की सुबह ससुरालीजनों ने उसे पीटा। इससे वह घायल हो गई। बाद में उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति अनिल साहू, सास देवकुंवर, ससुर विमलचंद्र, जेठ हरिश्चंद्र व जेठानी नेहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)