फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण के दौरान अचेत होकर गिरी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीएचसी जैतपुर का शनिवार को सीएमओ मनोज कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई। इस दौरान अस्पताल में डॉ. ऋषि उपस्थित पाए गए जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार, डॉ. राजेश वर्मा समेत दो फार्मासिस्ट छुट्टी पर मिले। जिस पर सीएमओ ने डॉ. विनोद को फोनकर नाराजगी जताई। कहा कि एक साथ दोनों फार्मासिस्टों को अवकाश न दे। इसी बीच एक महिला सीएमओ से शिकायत करने पहुंची कि हमारी बहू को चार-पांच दिन पहले एक इंजेक्शन लगाया गया था। इंजेक्शन की जगह फोड़ा बन गया। इतनी बात करते हुए महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गई। जिसे उपस्थित स्टाफ ने उठाया। सीएमओ ने डॉ. ऋषि को निर्देश दिए कि महिला का ब्लड प्रेशर चेककर वार्ड में ले जाए और उसका समुचित इलाज किया जाएं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें