फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। खेत में काम कर रही महिला ने वृद्ध पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला शनिवार की शाम खेत की सिंचाई कर रही थी। तभी नलकूप बंद हो गया। वह नलकूप चालू कराने के लिए परिजनों को बुलाने घर जा रही थी। तभी एक ग्रामीण ने नलकूप सही करने की बात कह उसे खेत ले गया। महिला का आरोप है कि ग्रामीण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय ने बताया है कि मामला संदिग्ध है। महिला 65 वर्षीय वृद्घ पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें