फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्नी गई मायके, पति ने लगाया फंदा

Tue, 11 Feb 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा खन्ना में पत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खन्ना निवासी संगीत कुमार अहिरवार (29) रविवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने पंखे के हुक से फंदा लगा लिया। सोमवार की सुबह देर तक दरवाजे न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। रोशनदार से झांककर देखने पर संगीत का शव लटकता मिला। दरवाजे तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर परिजनों से जानकारी ली। पिता रामस्वरूप ने बताया कि बेटे का बहू रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे बहू मायके चली गई। तब से वह ससुराल नहीं आ रही थी। जिसके चलते बेटा तनाव में रहने लगा। रात को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें