फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पति से विवाद पर पत्नी ने जहर खाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 25 Feb 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
महोबा जिले के पवा गांव में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। निर्भय राजपूत खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार की शाम पति से किसी बात को लेकर पत्नी सर्वेश उर्फ अनीता (28) का विवाद हो गया। इसके बाद पति खेत चला गया।
विज्ञापन


तभी सर्वेश ने घर में जहर खा लिया। देर शाम परिजन घर पहुंचे तो सर्वेश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे छतरपुर अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई ललितेश का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी। स्वयं लेकर छतरपुर गए थे। घटना से मृतका के दो पुत्र विकास व अमन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, थानाध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि थाने में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं आई है। छतरपुर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें