फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम संतानें भारत मां की, भारतवर्ष हमारा.....

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। एकल अभियान के तत्वावधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से आईं महिला भजन गायकों ने शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। झारखंड से आईं भजन गायिका रिंकी व रोहिणी ने गीत एकल है पहचान हमारी एक हमारा नारा है, हम संतानें भारत मां की भारतवर्ष हमारा है सुनाकर देशप्रेम के प्रति जोश भरा।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भैरवगंज में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संभाग प्रभारी कालका प्रसाद, अध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल व ग्राम प्रधान नीरज राजपूत ने शुभारंभ किया। भजन संध्या में नेपाल से आईं जानकी, ओडिशा से सरोजनी, झारखंड से जयनारायण, राजकुमार व शिवांगी ने भगवान शंकर, कृष्ण व पवनपुत्र हनुमान पर आधारित भजन पेश किए।
गायिका विद्या ने भजन जोश खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए, एक बार तो हाथ उठाओ हनुमान के लिए सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में भारतमाता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम संयोजक सौरभ तिवारी ने भजन गायकों को अंगवस्त्र भेटकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम स्वराज योजना प्रमुख शिक्षा देवी, संदीप तिवारी, शिशुपाल सिंह, शेष नारायण तिवारी, विवेक कुमार, संजय नरवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें