फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 6.21 करोड़ से होगा अर्जुन नहर पर डब्ल्यूबीएम रोड का निर्माण

Thu, 24 Oct 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित लहचूरा बांध से अर्जुन बांध तक बनाई गई अर्जुन फीडर नहर के सर्विस रोड पर डब्ल्यूबीएम सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। यह रोड करीब 15 किमी लंबी होगी।
विज्ञापन

इस रोड का निर्माण 6.21 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। सिंचाई विभाग की ओर से इसको लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। माह नवंबर से काम शुरू हो जाएगा।
इस समय लहचूरा, अर्जुन, मझगवां व कबरई बांध पूरी भंडारण क्षमता के साथ भरे हैं। सिंचाई विभाग की ओर अब अर्जुन फीडर नहर पर किमी 14.659 से किमी 29.800 के मध्य सर्विस रोड और डब्ल्यूबीएम (वाटर बाउंड मैकडैम) रोड तैयार कराया जाएगा। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद ने बताया कि 24 अक्तूबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। माह नवंबर से काम शुरू होने की उम्मीद है। छह माह के यह रोड बनकर तैयार हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें