फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सरकारी शिक्षक का बार बालाओं पर नोट लुटाते वीडियो वायरल

Thu, 13 Jul 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक निजी कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं पर नोट लुटाते सरकारी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो एक पखवाड़े पहले का बताया जा रहा है। बीएसए ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सरकारी शिक्षक एक निजी कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं पर नोटों की बारिश करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोस्तों की पार्टी के दौरान बार बालाओं को बुलाया गया था। जिसमें फिल्मी गीतों पर डांस के दौरान सरकारी शिक्षक नोटों की बारिश कर रहा है। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में नोट लुटाने वाला शिक्षक प्राथमिक विद्यालय सुगिरा में तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो का काफी पहले का है। संबंधित शिक्षक से जवाब तलब किया गया है। मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें