फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कच्चे मकान के मलबे में दबकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड कबरई के छिकहरा गांव में बारिश के चलते कच्चे मकान के ढहने से मलबे में दबकर घायल हुए ग्रामीण की उपचार दौरान मौत हो गई। छिकहरा निवासी दयाराम (65) गांव में कच्चा मकान बनाकर परिवार समेत रहता था। पांच सितंबर को बारिश के चलते मकान भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से ग्रामीण दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रविवार की देर शाम उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मृतक के बेटे रामसजीवन ने बताया कि कच्चे मकान के मलबे की चपेट में पिता की मौत हुई है। उधर, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें