फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी पिकअप पलटने से मासूम एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई थाना क्षेत्र के नहदौरा गांव के पास बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से बारातियों में चीख-पुकार मच गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । सड़क हादसे में एक दर्जन बाराती घायल हुए हैं । जिसमें एक बच्चे की हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है । गौरतलब हो की कुलपहाड़ क्षेत्र के रतिया के खुडा गांव में रहने वाले मनीराम अनुरागी की बारात बांदा जनपद से विदा कराकर अपने गांव वापस वापिस आ रही थी । तभी कबरई थाना क्षेत्र के नहदोरा गांव के समीप पिकअप के दोनों टायर अचानक फट जाने से पिकअप कार दुर्घटना का शिकार हो गयी है । सड़क हादसे में बारातियों की पिकप कार के पीछे चल रही दूल्हा दुल्हन की गाड़ी भी अचानक ब्रेक लगने से बाल बाल बच गयी मगर यह दोनों चुटहिल हो गए है । सभी 12 बारातियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है । तो वही एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें