फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकालकर गाए मंगलगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कबरई विकासखंड के ग्राम लुहेडी में शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं दिव्य योग शिविर को लेकर गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए और मंगल गीत गाते हुए चल पड़ीं। कलश यात्रा सब्जी मंडी सोसाइटी परिसर से प्रारंभ हुई जो गांव के प्रत्येक रास्तों से होकर कथा स्थल पर समाप्त हुई। महिलाएं पुरुष ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते रहे और भजन गीत गाते हुए भाव में मगन रहे। कथावाचक पंडित विनोद पटेरिया ने बताया कि प्रांगण में सुबह 5 से 7 बजे तक योग शिविर आयोजित होगा। शाम को 6 से 9 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें